अमोघभूति किस वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था? – कुणिंद वंश
शकों के बाद राज्य के तराई क्षेत्रों पर किसका अधिकार हुआ? – कुषाणों का
मौखरियों के बाद उत्तराखंड पर किस बाहरी राजवंश की सत्ता स्थापित हुई? – वर्धनवंश
उत्तराखंड के किस राजवंश को प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है? – कार्तिकेयपुर राजवंश
कार्तिकेयपुर राजाओं की राजभाषा क्या थी? – संस्कृत
गढ़वाल के पंवार शासकों की प्रथम राजधानी कौन सी थी? – चांदपुरगढ़ी
बैजनाथ मंदिर किसके द्वारा बनाया गया? – भूदेव द्वारा
परमार वंश का संस्थापक कौन था? – कनकपाल
1223 ई में किस नेपाली शासक ने कुमाऊं क्षेत्र पर आक्रमण किया? – क्राचलदेव
बाजबहादुर चंद किस वंश का राजा था? – चंद वंश
चंद राजाओं का राज चिन्ह क्या था? – गाय
चंद वंश का अंतिम शासक कौन था? – महेंद्र चंद
परमार शासकों को “शाह” की उपाधि किसके द्वारा दी गयी? – लोदियों द्वारा
गढ़वाल में गोरखों द्वारा पहली बार आक्रमण कब किया गया? – 1791 में
गोरखाओं ने कुमाऊं में कब अपना राज स्थापित किया? – 1790 में
गोरखाओं ने गढ़वाल में कब अपना राज स्थापित किया? – 1803 में
अल्मोड़ा कांग्रेस की स्थापना कब हुई? – 1912 में
कौसानी को “भारत का स्विट्ज़रलैंड” किसके द्वारा कहा गया? – गाँधी जी द्वारा
उत्तराँचल पृथक राज्य की मांग सर्वप्रथम कब हुई? – 1938 में
उत्तराखंड क्रान्ति दल का निर्माण कब हुआ? – 25 जुलाई 1979 को
