फिनलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह बेहद ही खूबसूरत देश है, जो उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित है। इस देश को ‘झीलों का देश’ भी कहते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि यहां लगभग एक लाख 87 हजार से भी ज्यादा झीलें हैं, जो देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा फिनलैंड से जुड़ी और भी कई रोचक बातें हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान हो जाते हैं और शायद आप भी हो जाएंगे। यह देश अपने मौसम और लाइफस्टाइल के वजह से काफी मशहूर है।फिनलैंड का मौसम बहत ही सुहावना और मनमोहक है। गर्मियों के मौसम में यहां रात के 10 बजे तो ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी शाम हुई हो। वहीं ठंड के मौसम में यहां दिन में अधिकांश अंधेरा ही होता है। सिर्फ दोपहर में ही कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन हो पाते हैं, वो भी कभी-कभी।
फिनलैंड में ‘टोर्नियो’ नाम का एक बेहद ही अनोखा गोल्फ का मैदान है, जिसका आधा भाग फिनलैंड में और आधा स्वीडन में पड़ता है। इस गोल्फ कोर्स में कुल 18 होल्स हैं, जिसमें से नौ फिनलैंड में और बाकी के नौ स्वीडन में हैं। यहां अक्सर लोग खेलते-खेलते एक देश से दूसरे देश में पहु्ंच जाते हैं।
आपको बता दें कि मोबाइल बनाने वाली कंपनी नोकिया और दुनिया को एंग्री बर्ड्स देने वाली रेवियो कंपनी फिनलैंड की ही है।