section1section2

Q. 1 : निम्न मे से किस राज्य सरकार ने सड़कों पर रहने वाले बच्चो के लिए स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी लाने की घोषणा की ?
उत्तर :- उत्तराखंड
⚫ प्रदेश में सड़कों पर रहने वाले बच्चों के लिये प्रदेश सरकार स्ट्रीट चिल्ड्रेन पालिसी लाने जा रही है । ।

section2section3

Q. 2 : हाल ही मे उत्तराखंड के कितने स्टार्ट अप को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर :- 2
⚫ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिंगतरा एयरो स्पेस और इंडीजीनियस इनर्जी स्टार्टअप कंपनी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये राष्ट्रीय स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किया है।

section3section4

Q. 3 : अगगमी चारधाम यात्रा मे किन स्थानो पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है ?
उत्तर :- गंगोत्री – यमुनोत्री हाइवे

आगामी चारधाम यात्रा तक गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

  • इसके लिये यात्रा मार्ग पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।

section4section5

Q. 4 : जोशीमठ आपदा प्रभावितों को बसाने के लिये चार स्थान चिह्नित किए गए हैं उनमे से नहीं है –
उत्तर :- गुलाबकोटी

⚫ चिह्नित चार स्थान ये हैं-

  • कोटी फार्म : जोशीमठ से लगभग 12 किमी दूर कोटी फार्म के लिये औली से सड़क कटती है। यहाँ राजस्व की भूमि उपलब्ध है।
  • ढाक गांव: मलारी रोड पर स्थित ढाक गांव जोशीमठ से करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ राजस्व की भूमि उपलब्ध है।
  • पीपलकोटी: जोशीमठ से करीब 36 किमी दूर पीपलकोटी में भी सरकारी ज़मीन उलब्ध है।
  • एचआरडीआई की भूमि: जोशीमठ से करीब नौ किमी दूर जड़ी-बूटी शोध संस्थान
    (एचआरडीआई) की भूमि है ।

section5section6

Q. 5 : गणतन्त्र दिवस मे उत्तराखंड की झांकी के साथ कौन सा नृत्य प्रदर्शित की गई ?
उत्तर :- छोलिया
⚫ गणतन्त्र दिवस के समरोह मे कर्तव्य पथ मे उत्तराखंड की झांकी के साथ छोलिया नृत्य प्रदर्शित की गई ।

section6section7

Q. 6 : गणतन्त्र दिवस समारोह मे राज्य के किस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया ?
उत्तर :- होमगार्ड और अग्निशमन विभाग

⚫ 26 जनवरी, 2023 उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया ।

section7section8

Q. 7 : राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में कितने प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने के लिये राज्य सरकार अध्यादेश ला रही है ?
उत्तर :- 4%
⚫ उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिये राज्य सरकार अध्यादेश ला रही है। न्याय विभाग ने अध्यादेश लाने को मंज़ूरी दे दी है।

section8section9

Q. 8 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से की गई वीरता पुरस्कारों की घोषणा में उत्तराखंड से सेना मेडल के लिये चयनित किया गया है ?
उत्तर :- मेजर प्रशांत भट्ट
⚫ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से की गई वीरता पुरस्कारों की घोषणा में उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के कौसानी निवासी युवा सैन्य अधिकारी मेजर प्रशांत भट्ट को सेना मेडल के लिये चयनित किया गया है ।

section9sectioo0

Q. 9 : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झाँकी को कौन सा स्थान मिला है ?
उत्तर :- प्रथम

⚫ गणतंत्र दिवस की परेड में कर्त्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गई सभी झाँकियों में उत्तराखंड की झाँकी “मानसखण्ड” को प्रथम पुरस्कार मिला। उत्तराखंड ने राज्य के वन्यजीवों और धार्मिक स्थलों की थीम पर झाँकी प्रदर्शित की थी ।

  • उत्तराखंड की झाँकी में उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल, देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल के साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को प्रदर्शित किया गया था।

sectioo0sectioo1

Q. 10 : हाल ही मे राज्य के किस व्यक्ति को पर्यावरण श्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर :- जगत सिंह जंगली

⚫ पिछले तीन दशक से पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को दिल्ली में पर्यावरण श्री पुरस्कार से नवाजा गया ।

  • वन संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में कार्य कर रहे पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी ‘जंगली’ को आगामी 22 जनवरी को विश्व स्तर पर पर्यावरण श्री पुरस्कार मिलेगा।

sectioo1sectioo2

Q. 11 : हाल ही मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोल ऑफ स्टील अभियान की शुरुआत कहाँ से की ?
उत्तर :- देहरादून

⚫ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोल ऑफ स्टील अल्पाइन चैलेंज की शुरूआत की ।

  • सोल ऑफ स्टील उच्च ऊंचाई वाले पर्वतारोहण, अत्यधिक ठंडे अस्तित्व, मनोवैज्ञानिक सहनशक्ति और शारीरिक क्रूरता सहित विशेष कौशल का अनूठा मिश्रण है ।

sectioo2sectioo3

Q. 12 : हाल ही मे चीन सीमा को जोड़ने वाले उत्तराखंड के दो पुलों को देश को समर्पित किया गया है , यह पुल किस मार्ग मे निर्मित है ?
उत्तर :- टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख

⚫राज्य में टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर एक पुल धौलीगंगा में है।

  • धौलीगंगा और काली गंगा के संगम स्थल पर बनाए गए इस सुपर स्ट्रक्चर पुल की लंबाई 80 मीटर है ।
  • दूसरा पुल इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलजीबी के पास किमखोला के गुमरोड़ी में बनाया गया है । इस पुल की लंबाई 35 मीटर है।

sectioo3sectioo4

Q. 13 : हाल ही मे ICCW उत्तराखंड के किस बालक को राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर :- नितिन रावत
⚫ हाल ही मे भारतीय बाल कल्याण परिषद (ICCW) द्वारा रुद्रप्रयाग के नितिन रावत गुलदार से संघर्ष कर स्वयं और अपने भाई की जीवन रक्षा करते हुए बहादुरी का परिचय देने के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ।

sectioo4sectioo5

Q. 14 : जनवरी 2023 मे राज्य के किस पर्वतारोही ने तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो को फतह किया है ?
उत्तर :-

⚫ उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी जिले के युवक ने देश का नाम रोशन किया है. पर्वतारोही रोहित भट्ट का नाम के पर्वतारोही ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया (Tanzania) स्थित माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह किया है ।

  • 18 दिसंबर की सुबह 6 बजे प्रीति नेगी ने साउथ अफ्रीका के तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत का तिरंगा लहराते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम (Preeti Negi conquered Mount Kilimanjaro) किया. जबकि, इससे पूर्व पाकिस्तान की समर खान ने 4 दिन में यह समिट पूरा किया था.

sectioo5sectioo6

Q. 15 : कुमाऊँ मण्डल के पहले ग्लास ब्रिज का निर्माण कहाँ किया जा रहा है ?
उत्तर :- पिथौरागढ़
⚫ उत्‍तराखंड के कुमाऊं मंडल के पहले ग्लास ब्रिज (शीशा पुल) का कार्य सीमांत पिथौरागढ़ जिले में शुरू हो गया है। सवा करोड़ की लागत से बनने जा रहे पुल पर चलने के रोमांच को महसूस कर सकेंगे

sectioo6sectioo7

Q. 16 : भारतीय सेना द्वारा कहाँ पर देश का पहला ऑल एज ऑल वेदर रनिंग ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है ?
उत्तर :- देहरादून
⚫ भारतीय सेना उत्तराखंड के देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में देश का पहला ऑल एज ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बनवा रही है ।

sectioo7sectioo8

Q. 17 : आम बजट 2023 के अनुसार उत्तराखंड मे रेल प्रोजेक्ट्स के लिए ________ करोड़ रुपए की सौगात दी है ।
उत्तर :- 5004

⚫ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 5004 करोड़ रुपये की यह रकम वर्ष 2009-14 की तुलना में 27 गुना अधिक है ।

  • वर्ष 2009-14 में यह महज 187 करोड़ रुपए था। इस बजट से देहरादून और हरिद्वार को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित करने की योजना है।

sectioo8sectioo9

Q. 18 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उदघाटन कहाँ किया गया है ?
उत्तर :- हल्द्वानी
⚫ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हल्द्वानी –
काठगोदाम नगर निगम में सबसे बड़े 28 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और लेगेसी अपशिष्ट उपचार संयंत्र का उद्घाटन किया।

sectioo9sectiop0

Q. 19 : प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कहाँ बनाई जाएगी ?
उत्तर :- मसूरी
⚫ नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) द्वारा मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनेगी ।

sectiop0sectiop1

Q. 20 : सीमांत गाँवों को आबाद करने के लिये राज्य सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू करने की पहल करने जा रही है ?
उत्तर :- बोर्डर टूरिज़्म

⚫ सीमांत गाँवों को आबाद करने के लिये राज्य सरकार द्वारा बोर्डर टूरिज़्म योजना शुरू करने की पहल करने जा रही है ।

  • राज्य के सीमांत गाँवों को आबाद करने के लिये राज्य सरकार ने बॉर्डर टूरिज्म के लिये उत्तराखंड के चार ब्लाक उत्तरकाशी में भटवाड़ी, चमोली में जोशीमठ और पिथौरागढ़ में मुनस्यारी व धारचूला का चयन किया है ।

sectiop1sectiop2

Q. 21 : उत्तराखंड के किस प्रसिद्ध साहित्यकार को “राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरूस्कार 2020-21” के अंतर्गत प्रथम पुरुस्कार के लिए चुना गया है –
उत्तर :- डॉ0 अरुण कुकसाल
⚫ उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अरुण कुकसाल को उनकी चर्चित पुस्तक ‘चले साथ पहाड़’ के लिये ‘पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित’राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरस्कार, 2020-21 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के लिये चुना गया है ।

sectiop2sectiop3

Q. 22 : दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन को “डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022” के सातवें संस्करण में कौन सा मेडल प्रदान किया गया ?
उत्तर :- सिल्वर मेडल
⚫ दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन को “डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022” के सातवें संस्करण में सिल्वर मेडल प्रदान किया गया ।

sectiop3sectiop4

Q. 23 : उत्तराखंड उद्यमिता समिट-2023 का आयोजन किया गया ?
उत्तर :- देहरादून
⚫ उत्तराखंड उद्यमिता समिट-2023 का आयोजन देहरादून मे किया गया ।

sectiop4sectiop5

Q. 24 : उत्तराखंड उद्यमिता समिट-2023 “गुल्लक” का शुभारंभ किया , गुल्लक का संबंध है ?
उत्तर :- निवेशक ग्रामीण उद्यमियों के साथ सीधे संवाद कर उनके उद्यमों में निवेश कर सकेंगे
⚫ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ग्रामीण उद्यमियों हेतु आयोजित “गुल्लक” नामक यह कार्यक्रम, देशभर में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें निवेशक ग्रामीण उद्यमियों के साथ सीधे संवाद कर उनके उद्यमों में निवेश कर सकेंगे ।

sectiop5sectiop6

Q. 25 : चार धामों में दर्शन के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े होने से छुटकारा दिलाने के लिये राज्य सरकार पहली बार __________ तैयार कर रही है ।
उत्तर :- queue management system
⚫ चार धामों में दर्शन के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े होने से छुटकारा दिलाने के लिये राज्य सरकार पहली बार queue management system तैयार कर रही है ।