ISRO Sun mission Aditya L-1 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर इतिहास रचने के करीब है. सोलर मिशन के तहत इसरो द्वारा भेजे गए आदित्य-L1 6 जनवरी 2-23 शनिवार की शाम को करीब चार बजे के आसपास अपने गंतव्य स्थान एल-1 प्वाइंट पर पहुंच गया ।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का आदित्य-एल1 मिशन 2 सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था और यह सूर्य की सबसे बाहरी परतों को मापने और निरीक्षण करने के लिए उपकरणों की एक श्रृंखला ले जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1’ यान को 6 जनवरी 2-23 शनिवार को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर अपने गंतव्य स्थान यानि इसकी हैलो ऑर्बिट में स्थापित किया. इसरो अधिकारियों के अनुसार, इस अंतरिक्ष यान की पृथ्वी से दूरी लगभग 15 लाख किलोमीटर है जो सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वाइंट 1’ (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा (Halo Orbit) में पहुंचेगा. ‘एल1 प्वाइंट’ पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है.